{"_id":"62e821615d7a8d1efe0d1952","slug":"palika-team-took-step-against-encrochment-unnao-news-knp7107131192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने हटवाया अतिक्रमण मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने हटवाया अतिक्रमण मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। फुटपाथ और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ने सोमवार को गांधी नगर तिराहे से शेखपुर नहर तक अभियान चलाया। बुलडोजर देखकर दुकानदार खुद सामान समेटने लगे। फुटपाथ पर ठेला खोमचा लगाने वाले भाग गए।
अकरमपुर और शेखपुर में जलभराव की समस्या के निस्तारण के साथ सड़क की पटरी पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाने के लिए ईओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम निकली। पक्की दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों को तोड़ दिया गया। नाले से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई गई। करीब दो घंटे तक अभियान चला। ईओ ने दुकानदारों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी।
शेखपुर सब्जी मंडी से लगता जाम
शेखपुर नहर के पास सड़क तक लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर लोगों में आक्रोश है। मॉडल विहार कालोनी, शेखपुर, शांति नगर के ब्रजेंद्र मिश्रा, सचिन पाल, सलमान, उमेश चंद्र रावत, नगमा, राम खिलावन आदि ने ईओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि नहर से लेकर टेंपो स्टैंड तक लगने वाली सब्जी मंडी से शुक्लागंज-उन्नाव मर्ग पर जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। ईओ ओम प्रकाश ने सब्जी मंडी हटवाने के लिए सीओ को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है।