{"_id":"65da3176261ac9309b0b042b","slug":"paddy-laden-dcm-overturns-to-save-e-rickshaw-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110460-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ई-रिक्शा को बचाने में पलटी धान लदी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ई-रिक्शा को बचाने में पलटी धान लदी डीसीएम
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। ई-रिक्शा को बचाने में डीसीएम पलट गई। घटना में चालक क्लीनर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। क्लीनर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रयागराज के कौशांबी के गांव मंझनपुर से धान लादकर बरेली निवासी चालक दिलशाद क्लीनर उमेश के साथ डीसीएम से बरेली जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शनिवार को लंबुई गांव के सामने टेंपो को ओवरटेक कर रहे ई रिक्शा को बचाने में डीसीएम पलट गई। घटना में चालक परिचालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। उमेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
--
महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी साल 2020 में थानाक्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद घर पर अकेली देख ससुर ने छेड़छाड़ की। पति और सास के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। सभी ने किसी को इसकी जानकारी ने देने के लिए कहा। जून 2023 में ससुर ने फिर छेड़छाड़ की। पति से बताने पर उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह बच्चे के साथ मायके में रह रही है। ससुराली जन फोन से जानमाल की धमकी देते हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर नरेश पर छेड़छाड़ और पति राहुल पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)