फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Packed Foods to Stop Curtains

घटतौली रोकने के लिए पैक खाद्यान्न दिया

Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Packed Foods to Stop Curtains
महिला खाद्यान्न देते एसडीएम मनीष बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिए जाने वाले राशन की कालाबाजारी व घटतौली रोकने के लिए एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल ने अनूठी योजना तैयार की है। योजना के तहत कार्डधारकों को पैक खाद्यान्न देने का खाका तैयार किया गया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शनिवार नवाबगंज के कोटेदारों के यहां लागू किया गया।

एसडीएम मनीष बंसल ने नवाबगंज के एक कोटेदार के यहां से इसे प्रारंभ कराया। एसडीएम ने बताया कि यह पायलट प्रयोग घटतौली को रोकने के लिए प्रयोग किया जाएगा। जिसकी शुरुआत नवाबगंज से की जा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को सूची के अनुसार, गेहूं और चावल के निर्धारित माप के सील बंद पैकेट बनवाए गए हैं। इसके साथ ही घटतौली की भी कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन


यदि इन थैलियों से कोई छेड़छाड़ की कोशिश की गई तो उसे आसानी से पहचाना जा सकेगा। साथ ही इन थैलियों में से खाद्यान चुराना एक तरह से आर्थिक तौर पर भी ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। एसडीएम ने बताया वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय परिवार को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल व पात्र गृहस्थी के प्रत्येक यूनिट को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed