फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Overdue bridegroom denying marriage

अधिक उम्र का दूल्हा देख शादी से इनकार

Thu, 18 May 2017 12:38 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 18 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Overdue bridegroom denying marriage
Demo pic

विज्ञापन
अधिक उम्र का लड़का देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की अड़ी रही। बाद दूल्हे पक्ष के लोग बिना दूल्हन के ही बारात लेकर चले गए।

औरास थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव निवासी मुन्नू ने अपनी दो बेटियों की शादी अलग-अलग जगह तय की थी। बड़ी बेटी की शादी फर्रुखाबाद और छोटी बेटी लिटिल की शादी पारूल पुत्र राजेंद्र मोहन पांडेय निवासी महतेपुर थाना फफूंद, जिला औरैया में तय की थी। दोनों बेटियों की शादी एक ही दिन होनी थी। मंगलवार शाम दोनों जगह से बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची। लड़की पक्ष ने दोनों बारातियों की खूब खातिरदारी भी की। अगवानी, द्वारचार और जयमाल भी हुआ।
विज्ञापन


बाद में छोटी बेटी लिटिल ने दूल्हे की उम्र अधिक होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। इससे मामला बढ़ गया। रात भर ऊहापोह की स्थित रही। परिजनों ने बड़ी बेटी की विदाई तो सकुशल करा दी, लेकिन छोटी बेटी शादी करने को राजी नहीं हुई। इस पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस के सामने लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि जिस लड़के को दिखाया गया था, वह नहीं आया। इससे बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में मध्यस्थता कर रहे शंभू ने शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। बात न बनते देख पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा मामला शांत कराया। इसके बाद दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के ही लौट गए। थानाध्यक्ष सियाराम ने बताया कि विवाद रुपयों के लेन-देन का था बाद में लड़की ने ही शादी करने से इनकार कर दिया तो कोई प्रयास करना भी बेकार था। बताया कि दोनों पक्षों कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed