फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Outsourcing personnel asked for honorarium, work stalled

आउसोर्सिंग कर्मियों ने दिया धरना, पालिका का कामकाज ठप

Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Outsourcing personnel asked for honorarium, work stalled
उन्नाव। सात माह से नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। बुधवार को मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने पालिका में धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण ऑनलाइन कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका में 79 आउटसोर्सिंग कर्मी हैं। इनमें 14 कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। सात माह से इन सभी को मानदेय नहीं मिल रहा है। 13 मई को कर्मियों ने धरना दिया था। मांगें नहीं सुनी गईं तो बुधवार को फिर से धरने पर बैठ गए। हड़ताल के कारण किसी भी विभाग के कंप्यूटर नहीं चले। कंप्यूटर ऑपरेटरों का साफ कहना है कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा वह काम नहीं करेंगे। आउटसोर्सिंग कर्मी अंकित त्रिपाठी, राज कुमार बाजपेई, बीना, अमन राज वर्मा, अंकित कुमार, अमन निगम, आयुष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन काम ठप, सफाई व्यवस्था भी प्रभावित
आउटसोर्सिंग कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण गृहकर और जलकर की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो सकी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रगति, पूर्व में दर्ज कराई गईं कब्जे व अतिक्रमण संबंधी जानकारियां और उनकी मौजूदा प्रगति की जानकारी नहीं हो सकी। इससे लोगों को लौटना पड़ा। 12 वाहन चालकों के कार्य बहिष्कार पर होने से कई मोहल्लों में कूड़ा नहीं उठाया जा सका। कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर रहने से शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed