फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Outsourced workers demonstrated after stopping work

काम ठप कर आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers demonstrated after stopping work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। नगर पालिका प्रशासन काम कराने के बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान करने में हीलाहवाली कर रहा है। गुस्साए वाहन चालक सहित अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर पारिश्रमिक मांगा। अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारी काम पर लौटे।
नगर पालिका ने सफाई सहित वाहन चालक व पेपर वर्क कराने के लिए विभिन्न फर्मों से करीब चार सैकड़ा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगा रखा है। कोविड प्रकोप शुरू होने से पहले तक इन कर्मचारियों को समय पर भुगतान प्राप्त हो रहा था, लेकिन इधर किसी का चार तो किसी का छह माह से वेतन लंबित चल रहा है। पिछले दिनों संघर्ष के बाद कर्मचारियों को केवल एक माह का वेतन भुगतान कराने को कहा गया था, लेकिन इधर दिसंबर माह के 21 दिन बीत जाने पर भी मानदेय नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी पालिका पहुंचे और यहां भुगतान न मिल पाने पर लेखा कार्यालय के बाहर निकल कर नारेबाजी करने लगे। यही नहीं कर्मचारियों में शामिल वाहन चालकों ने पालिका के वाहन बेड़े में शामिल गाड़ियां नहीं निकाली। इससे सुबह कूड़े की उठान नहीं हो सकी। दोपहर को अधिशासी अधिकारी डा. आरपी श्रीवास्तव ने बुधवार को भुगतान कराने का भरोसा दिलाते हुए कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए तैयार कर लिया। इससे जगह-जगह एकत्र कूड़ा उठना शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सभासदों ने किया समर्थन
उन्नाव। आउटसोर्स कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान आवास विकास कालोनी के सभासद मुन्ना सिंह व मोती नगर के ब्रजेश पांडेय मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारियों की बात सुनकर सभासदों ने भी अधिशासी अधिकारी से बात करते हुए भुगतान की मांग को जायज बताया। उन्होंने भुगतान न मिलने पर कर्मचारियों को संघर्ष में साथ देने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed