फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Out of anger for not giving mango orchard, old aunt was attacked with a stick on her head, died

Unnao News: आम का बाग न देने की खुन्नस में वृद्ध चाची के सिर पर डंडे से हमला, मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Out of anger for not giving mango orchard, old aunt was attacked with a stick on her head, died
हसनगंज (उन्नाव)। आम के बाग की रखवाली और फसल के विवाद में भतीजे ने चाची के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन लखनऊ ट्राॅमा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के रफीगढ़ी गांव निवासी श्यामकली (70) बुधवार सुबह 10 बजे ऊंचगांव निवासी बहन के बेटे दिनेश की मदद से किराए के टैंकर से अपने तीन बीघा आम के बाग की धुलाई करा रही थीं। पिछले तीन साल से इसकी रखवाली और फसल बेच रहे श्यामकली के भतीजे बाबू सिंह को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा और बाग की फसल न देने की बात कहते हुए विवाद करते हुए दिनेश और टैंकर चालक के साथ धक्कामुक्की करने लगा।
विज्ञापन

चाची श्यामकली ने विरोध किया तो बाबू सिंह ने पास में रखे करहा (सिंचाई के लिए नाली बनाने का उपकरण) का डंडा निकालकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल करने के बाद वहां से भाग निकला। सूचना पर बेटी वीरमती और ज्ञानवती पहुंची और दिनेश की मदद से घायल मां को सीएचसी पहुंचाया, हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया की मृतका की नातिन (वीरमती की बेटी) पूनम की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौत होने के बाद अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

--
मृतका के दो बेटियां, भतीजा करना चाहता है कब्जा
मृतका श्यामकली के कोई बेटा नहीं है, केवल दो बेटियां हैं और दोनों का विवाह हो चुका है। वृद्धा की तीन बीघा बाग व जमीन पर कई साल से भतीजा बाबू सिंह (हत्यारोपी) काबिज था। बेटी ने वीरमती ने बताया कि आम की फसल की बिक्री की रकम न देने पर मां श्यामकली ने इस बार बाबू को बाग न देकर खुद ही रखवाली करने की बात कहने लगी। बुधवार को जब वह बाग की धुलाई कराने पहुंचीं तो भतीजा आपा खो बैठा। इसे लेकर पहले भी कई बार चाची से झगड़ा और धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed