फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal mining on Forest Department land in unnao, police caught four tractors and JCB

Unnao: वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन, पुलिस ने चार ट्रैक्टर और जेसीबी पकड़ी, वन दरोगा के कहने पर छोड़ी

Sat, 14 Jan 2023 06:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 06:47 PM IST
सार

वन विभाग की जमीन पर अवैध बालू खनन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर और जेसीबी पकड़ी, लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। मामले के तूल पकड़ने पर एसपी ने सीओ को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Illegal mining on Forest Department land in unnao, police caught four tractors and JCB
अवैध खनन - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

उन्नाव जिले में वन विभाग की आरक्षित जमीन पर कुछ लोगों ने बालू खनन किया। जानकारी पर गुरुवार रात वन दरोगा ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक मिनी जेसीबी पकड़ कर अचलगंज थाने में  खड़ी कराई।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह फिर खनन होने पर वन दरोगा ने एसओ से बात की, तो उन्होंने रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दिए जाने की बात बताई। मामले ने तूल पकड़ा और सोशल मीडिया और ट्वीट के जरिए पुलिस व अन्य उच्चाधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ बीघापुर को जांच के निर्देश दिए। सीओ ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उसके बाद हुए खनन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। बलाई गांव के पास जंगल में वन विभाग की कई बीघा आरक्षित जमीन है। गुरुवार रात इसी जमीन पर कुछ लोग जेसीबी से बालू खनन करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी पकड़ी
सूचना वन दरोगा ऋषिकांत वर्मा को हुई, तो उन्होंने अचलगंज एसओ हीरा सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन होते पाया। इसपर बालू भरे चार ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। वन दरोगा को शुक्रवार सुबह आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही।

अवैध खनन पर कार्रवाई न करने पर बढ़ा मामला
शुक्रवार को वन दरोगा ऋषिकांत, वन रक्षक  गिरीश दुबे के साथ थाने पहुंचे तो वहां न ट्रैक्टर मिले और ना जेसीबी। एसओ से जानकारी ली तो उन्होंने वाहन छोड़ देने की बात बताई। वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन के बावजूद कार्रवाई न किए जाने का मामला तूल पकड़ गया।

एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने सीओ बीघापुर विजय आनंद को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार देर शाम सीओ थाने पहुंचे और एसओ और वन दरोगा से बात की इसके बाद खनन स्थल पहुंकर मौका मुआयना किया। देर शाम तक जांच जारी रही।

एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि सीओ, मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ विजय आनंद ने बताया कि किसी मंदिर परिसर के लिए एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि ने बालू निकलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed