फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

कोविड: जिले में 3.89 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। जिले में 3.89 लाख लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई और 12.15 लाख लोगों ने बूस्टर डोज से किनारा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तमाम प्रयासों के बाद भी लोग कोविड वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया गया। बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हुआ ताकि लोग संक्रमण की चपेट में अधिक न आएं। टीकाकरण के लिए जिले में 25,92,046 लोग चिह्नित थे। पहली लहर में कोविशील्ड और को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ सीएचसी पीएचसी और निजी अस्पतालों में टीकाकरण की दूसरी डोज फिर बूस्टर डोज लगनी शुरू हुई। लेकिन इन तीन सालों में टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया। स्थिति यह है कि आज भी 3,89,630 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बूस्टर डोज न लगवाने वालों में 1,215,586 लोग शामिल हैं। इसमें कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने वालों में 1,04,85,76 और को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले 1,67,010 लोग हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण लगातार चल रहा है। लोगों को लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
फोटो- 5,6 और 7
अस्पताल में ही नियमों का नहीं हो रहा पालन
ओपीडी में बुखार के पहुंचे 145 मरीज, रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। यहां आए 795 मरीजों में अकेले बुखार के 145 मरीज रहे। गाइडलाइन के बाद भी अस्पताल में कोरोना से बचाव के प्रति लोग जागरूक नजर नहीं आए।
अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी और ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। लेकिन कहीं भी कोरोना से बचाव का पालन होते नहीं दिखा। लोगों ने न ही सामाजिक दूरी का पालन किया और न ही मास्क लगाए नजर आए। यही हाल महिला अस्पताल का रहा। यहां भी महिला मरीज गाइडलाइन का पालन करते नजर नहीं आईं।

सीएमएस डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करने की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। डॉक्टरों को भी सामजिक दूरी का पालन कराते हुए मरीज देखने के निर्देश हैं। साथ ही अस्पताल आने वालों को अस्पताल में लगे साउंड के माध्यम से मास्क लगाकर आने को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed