फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: नहर की खांदी कटने की जांच करने पहुंचे सीडीओ

Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। दो दिन पहले शारदा नहर की उन्नाव ब्रांच में कटी खांदी का जायजा लेने सीडीओ ऋषिराज पहुंचे। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ पैदल ही पटरी का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि पानी छोड़ने से नहीं, बल्कि शरारती तत्वों ने खांदी काट दी थी। सीडीओ ने डीएम को पूरी रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार रात शारदा नहर ही उन्नाव ब्रांच में पानी छोड़ा गया था। रविवार रात शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर से निकली ब्रांच की खांदी पानी के तेज बहाव से कट गई थी। जिससे दूसरी तरफ के खेत पानी से जलमग्न हो गए थे। किसानों ने आरोप लगाया था कि बहाव तेज होने से पानी तेज रफ्तार से करीब 100 बीघे में बोई गई गेहूं की फसल में भर गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ ऋषिराज निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैदल ही खांदी स्थल का जायजा लिया। फिर पटरी तक काफी दूर तक गए। सीडीओ ने बताया कि ब्रांच की चार सौ क्यूसेक की क्षमता है लेकिन, पानी मात्र 100 क्यूसेक ही छोड़ा गया था। इसलिए पानी से खांदी कटने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। खांदी क्षेत्र के कुछ शरारतीतत्वों ने काट दी थी। जहां पानी भरा है वहां कोई फसल नहीं बोई गई है। लोग वहां प्लाटिंग कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट बनाकर वह जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed