फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: इलाज कराने की रकम देने में असमर्थ युवक ने खाया जहर, गंभीर

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। हादसे में घायल युवक का इलाज कराने की शर्त पर कोतवाली से छोड़े गए आरोपी युवक ने जहर खा लिया। पत्नी ने बताया कि इलाज के लिए पैसों का इंतजाम न होने से परेशान होकर पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बंदूहार मोहल्ला निवासी इरशाद बुधवार शाम भाई रसीद और साथी रहीश के साथ मोपेड से हरदोई पुल से जा रहे थे। पुल पर पेट्रोल खत्म हो जाने से खड़े थे। तभी बाइक सवार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत निवासी संतोष ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से इरशाद का पैर टूट गया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संतोष को रात भर कोतवाली में बैठाए रखा था। दूसरे दिन इस शर्त पर छोड़ा था कि वह घायल का इलाज कराएगा। रुपये न होने से आरोपी ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष की पत्नी रीना ने बताया कि पति फैक्टरी में नौकरी करता है। दही चौकी मोहल्ले में किराए पर पर रहता है। घायल ने 30 हजार रु
पये मांगे थे। इतने पैसे न होने से पति ने यह कदम उठाया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवक ने इलाज कराने की बात कही थी। इस पर उसे राहत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed