फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: आसरा आवास पूर्ण, निर्माण एजेंसी से हस्तांतरण नहीं

Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
हसनगंज। दो नगर पंचायतों में बनवाए गए आसरा आवास शोपीस बने हुए हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण तो करा दिया लेकिन अभी विभाग को हस्तांतरित नहीं किया। इससे जरूरतमंदों को आवास आवंटित नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

टाउन एरिया (नगरीय क्षेत्र) में जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए आसरा योजना के तहत मोहान नगर पंचायत क्षेत्र में 468 आवासों का निर्माण कराया गया था। इसके लिए निकायों ने जमीन कार्यदायी संस्था यूनिट-29 सीएंडडीएस उप्र जल निगम लखनऊ को दी थी। संस्था ने अप्रैल 2015 में आवासों का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार न्योतनी में 144 आवासों का निर्माण जुलाई माह में पूरा हो गया लेकिन, कार्यदायी संस्था ने उसे नगर पंचायत को नहीं सौंपा। जिससे जरूरतमंदों के लिए आवास सपना बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
25 वर्ग मीटर में बना है आसरा आवास
25 वर्ग मीटर में एक आसरा आवास का निर्माण कराया गया है। इसमें कमरा, किचन, शौचालय व बाथरूम है। साथ ही आवंटियों का भी चयन हो गया है। इसके बाद भी उन्हें आवासों की चाबी नहीं दी जा सकी है। मोहान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने आवासों को हैंडओवर नहीं किया है। न्योतनी के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को उनकी जमीन पर ही पक्के आवास बनाने के लिए धनराशि दी गई है। इसलिए लाभार्थी आसरा आवास में रहने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed