फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

कोर्ट में टोपी और चश्मा पर आपत्ति

Tue, 14 Dec 2021 08:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
other
बैठक में संबोधित करते बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। न्यायालय में ड्रेस कोड का पालन न करने पर न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष से आपत्ति जताई। अध्यक्ष टोपी और चश्मा लगाए थे। वकीलों की तय ड्रेस में नहीं थे। बार अध्यक्ष ने टोकने के तरीके पर ऐतराज जताया। इसके बाद एसोसिएशन की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला गैंगस्टर के एक मुकदमे में न्यायालय गए थे। इस दौरान वह अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित ड्रेस में नहीं थे। वह टोपी व चश्मा भी लगाए थे। इस पर न्यायाधीश ने ऐतराज जताया। अध्यक्ष के अनुसार उन्होंने टोपी और चश्मा लगाने के लिए अपनी समस्या भी बताई लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष कचहरी पहुंचे और सभागार में बैठक की। एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने प्रकरण की निंदा करने के साथ ही बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि वह सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। ऐसी स्थिति का सामना पहली बार करना पड़ा। वह दो दिन जिले से बाहर रहेंगे। प्रकरण पर नजर रखने के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं। बैठक में बार एसोसिएशन के महामंत्री ब्रजेंद्र शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed