{"_id":"6176b2126808aa53444bb21c","slug":"other-unnao-news-knp660229074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहीचौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करते अवर
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सोनिक। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के समस्त अवर/प्रोन्नत अभियंता, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने वेतन विसंगतियों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान मांगे न मानने पर विरोध प्रदर्शन और तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सचिव दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि अवर/प्रोन्नत अभियंता अपनी वेतन संबंधी विसंगतियों में वृद्धि की मांग नहीं कर रहे हैं। वह केवल पूर्व के आदेशों के क्रियान्यवन व अप्रचलित ग्रेड वेतन रुपये 4800 को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। सही वरिष्ठता निर्धारण किया जाए। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसको देखते हुए अवर अभियंताओं ने 25 अक्तूबर से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। पहले दिन सोमवार को शाम 3 से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार करके दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 27 से 28 अक्तूबर तक जनपद मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 29 अक्तूबर से क्षेत्रीय मुख्यालय पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार व जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित है। इस दौरान अवर अभियंता विजय पाल यादव समेत अन्य जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।