{"_id":"6148d2588ebc3e69ac7c0c3c","slug":"other-unnao-news-knp653402170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुम्हारी गोशाला में दो मवेशी मृत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुम्हारी गोशाला में दो मवेशी मृत मिले
विज्ञापन
मिर्जापुर सुम्हारी गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश चौरसिया। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। एसडीएम राजेश चौरसिया व बीडीओ सुरेंद्र श्रीवास्तव ने मिर्जापुर सुम्हारी गोशाला का निरीक्षण किया। दो गोवंश मृत मिले। कच्चा रास्ता कीचड़ से पटा मिला। गोशाला का मुख्य गेट टूटा और अंदर गोबर के ढेर लगे थे। दो टिनशेड में एक में चरही नहीं मिली। 68 के सापेक्ष 47 मवेशियों की ही टैगिंग मिली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को 50 मीटर में दो गोवंश मृत मिले। ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी कभी- कभी आते हैं। दो सोलर लाइटों में एक खराब मिली। भूसा रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि गोशाला में गंदगी व व्यवस्था खराब मिली है। आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेज रहे हैं।
वहीं सफीपुर में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। गांव के अनिल कुमार मिश्र, रामविलास व सुधीर ने बताया कि छुट्टा मवेशियों की बढ़ती संख्या से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। चेतावनी दी कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास पर छुट्टा मवेशियों को लेकर जाएंगे।