फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
other
जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजा बालक - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। जिले में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे घर-घर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की, जयकारे लगते रहे। मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। कई बच्चों को कान्हा बनाकर सजाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को भक्तों ने घरों में भव्य झांकियां सजाईं। देर शाम शुरू हुए भजन-कीर्तन का सिलसिला कृष्ण जन्म होने तक चलता रहा। लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से भक्ति का माहौल रहा। भक्तों ने उपवास रखकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। रात के 12 बजते ही आरती, पूजन और शंखनाद के साथ श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव शुरू हो गया। मंदिरों में पुजारियों तो घरों में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, यशोदा जायो लल्ला, मचो है आज हल्ला के जयकारों और भजनों से मंदिर व घर गुंजायमान होते रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद आरती व प्रसाद वितरण कर लोगों ने लड्डू गोपाल से सुख, समृद्धि की कामना की। पुलिस लाइन सहित अधिकांश पुलिस थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सभी शाखाओं में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राइमरी स्तर के स्कूल न खुलने से नन्हे-मुन्नों ने अपने घर से अभिभावकों की सहायता से ऑनलाइन कन्हैया और राधा के वेश धारण किया। वहीं कुछ अन्य बच्चों ने विद्यालय आकर पूजन और कृष्ण दरबार का प्रस्तुतीकरण भी किया। स्कूल आए कुछ छात्रों ने कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। बच्चों ने राधा कृष्ण वेश प्रतियोगिता एवं कला एवं नृत्य प्रतियोगिता मे भाग लिया। विद्यालय के निदेशक वेणु रंजन भदौरिया, प्रधानाचार्य रामवीर सिंह व एड्यू ट्री स्कूल के की प्रधानाचार्या अमिता केशवानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर्व पर वामा सारथी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झाकी प्रस्तुत क

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर्व पर वामा सारथी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झाकी प्रस्तुत क- फोटो : UNNAO

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed