फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

ध्वजारोहण कर बोले, शहीदों तुम्हें सलाम

Mon, 16 Aug 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
other
स्वतंत्रा दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी के साथ मौजूद सम्मान पाने वाले पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकारी व निजी कार्यालयों, स्कूल, कालेजों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने ध्वजारोहण किया। हर तरफ तिरंगा और देश भक्ति के गीतों से देश भक्ति की माहौल रहा। शहीदों को याद किया गया। कोरोना के खतरे को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम रवींद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एडीएम राकेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विकास भवन में सीडीओ दिव्यांशु पटेल और जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश सैय्यद माउज बिन आसिम ने ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव व महामंत्री जितेंद्र कुमार जीतू उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में एसपी अविनाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सदर कोतवाली में कोतवाल अनिल सिंह, शिक्षा भवन कार्यालय में डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय व बीएसए जय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव व इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने आशियाना हाल निकट जामा मस्जिद में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नरेंद्र भदौरिया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के स्कूलों में प्रबंधक नरेंद्र भदौरिया, निदेशक वेणुरंजन भदौरिया, शिवांक रमन भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। चौधरी खजान सिंह डिग्री कालेज में प्रबंधक मुकेश यादव व निदेशक रविराज यादव, शिवशंकर सिंह शिवराम सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम सिंह, सेंट लारेंस स्कूल में फादर लैंसी रीगो, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में प्रबंधक आनंद आहूजा व डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में प्रधानाचार्य पायल दुबे ने झंडारोहण किया। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। सेंट ज्यूड्स कॉलेज मे प्रधानाचार्या आसिफा रिजवान, गुरुनानक पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुसिंह सभा के प्रधान अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न सिंह ने ध्वजारोहण किया। परिषदीय स्कूलों के साथ नगरक्षेत्र कार्यालय में बीईओ ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed