{"_id":"604d0d818ebc3ec79c6aeaa5","slug":"other-unnao-news-knp61745759","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर के मंदिर में कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर के मंदिर में कराया विवाह
विज्ञापन
पाटन। न्यायालय में युवती द्वारा खुद को बालिग बताने व प्रेमी के साथ शादी करने की बात कहने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह कराया।
बिहार कस्बा निवासी 23 वर्षीय युवक का तीन साल से गांव की 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनाें शादी करना चाहते थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। एक सप्ताह पहले युवती के पिता ने प्रेमी पर पर एससीएसटी व आईटीएक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने युवती के न्यायालय में कलमबंद बयान कराए। इसमें युवती ने खुद को बालिग बता प्रेमी पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। माता-पिता के पास जाने से इनकार कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी वार्ता के लिए थाना बुलाया। एक घंटे चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर के शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।
----------