फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ordnance Factory examiner's condition worsens on highway, death

आर्डनेंस फैक्टरी के परीक्षक की हाईवे पर बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 23 May 2019 01:12 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Thu, 23 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ordnance Factory examiner's condition worsens on highway, death
symbolic car - फोटो : Google
कानपुर स्थित आर्डनेंस  पैराशूट फैक्टरी के परीक्षक की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैन नगर के निकट कार में हालत बिगड़ गई। कार में मौजूद महिला परीक्षक को हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान साथी महिला शव छोड़ भाग निकली।
विज्ञापन


कानपुर के दुर्गा बिहार कालोनी नौबस्ता निवासी दुर्गाशंकर (50) पुत्र रामपाल आर्डनेंस पैराशूट फैक्टरी में परीक्षक के पद पर तैनात थे। बुधवार दोपहर वह एक महिला के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। हाईवे पर उनकी कार में हालत बिगड़ गई। इस पर महिला ने हुसैन नगर मोड़ से एक युवक से मदद मांगी व दुर्गाशंकर को गदनखेड़ा स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर प्रदीप ने हालत गंभीर देख दुर्गाशंकर को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


हालांकि कार चलाने वाला कोई साथी न होने पर महिला ने डा. प्रदीप से मदद मांगी। जिस पर वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दुर्गाशंकर को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान महिला अस्पताल से भाग निकली। डा. प्रदीप ने बताया कि महिला ने उसके ही मोबाइल से दुर्गाशंकर के परिजनों को घटना की सूचना भी दी थी। उसने बताया था कि वह एक फ्लैट की रजिस्ट्री कराने लखनऊ जा रही थी। बुधवार देर रात अस्पताल पहुंची पत्नी बबली ने बताया कि पति घर से आफिस जाने की बात कहकर निकले थे। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही उन्होंने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed