फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Orders worth Rs 350 crore received in the exhibition of indigenous products

Unnao News: देसी उत्पादों की प्रदर्शनी में मिले 350 करोड़ के आर्डर

Thu, 07 Dec 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Orders worth Rs 350 crore received in the exhibition of indigenous products
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केएलसी (कानपुर-उन्नाव लेदर क्लसटर डेवलपमेंट कंपनी) में दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और उत्पाद प्रदर्शनी के दूसरे दिन खरीदारों की भीड़ रही। विभिन्न उत्पादक कंपनियों को दो दिन में 350 करोड़ के आर्डर मिले।
इंडियन फुटवियर कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन की ओर से केएलसी कांप्लेक्स में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को खरीदारों की भीड़ रही। उम्मीद से अधिक का आर्डर मिलने पर उद्यमी खुश नजर आएं। सबसे अधिक मांग देसी उत्पादों की रही। चीन की घटिया क्वालिटी से तंग उद्यमियों ने स्वदेशी उत्पादों पर भरोसा दिखाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के डायरेक्टर शरद कांत वर्मा ने बताया कि आयोजन बहुत ही सफल रहा। एक ही छत के नीचे मशीनरी से लेकर कच्चे माल की उपलब्धता से उद्यमी भी खुश रहे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों ने यहां स्टॉल लगाया। विभिन्न कंपनियों को दो दिन में 350 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में दिल्ली, नोएडा, कानपुर, मुंबई आदि जगहों से 70 से अधिक उद्यमियों ने स्टाल लगाया। बताया कि आज भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रहा है। चमड़ा उद्योग में कच्चे माल और मशीनों के लिए विदेशों पर निर्भर थे, लेकिन आज अधिकांश वस्तुएं भारत में ही बनने लगी हैं। विदेशों की अपेक्षा स्वदेशी वस्तुओं की कीमतें कम होने के कारण हमारे उत्पाद भी कम लागत में तैयार हो रहे हैं। इससे हमारे उद्यमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा कर पा रहे है।
---
ऑर्डिनेंस फैक्टरी के सदस्यों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से तीस सदस्यों का एक दल भी प्रदर्शनी देखने गुरुवार को पहुंचा। ऑर्डिनेंस के कर्मचारी वीरेश निगम ने बताया कि फैक्टरी की अलग-अलग इकाइयों से आए प्रतिनिधि दल ने सेना के लिए बनाए जाने वाले जूतों व अन्य चीजों के लिए उत्पादों का अवलोकन किया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
--
उद्यमियों की बात

फोटो- 20
रिंबल कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर सुमेंद्र ने बताया कि उन्होंने हल्के जूता सोल का निर्माण किया है। जोकि अभी तक बाजार में मिलने वाले सोल से तीस प्रतिशत तक हल्का है। इससे खास केमिकल तैयार किया गया है। बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्टरी से आए प्रतिनिधियों ने मिलिट्री जूतों के लिए इस सोल को अच्छा माना है। बताया कि बंगलादेश और भूटान से भी केमिकल के ऑर्डर आए हैं।





फोटो- 21
ईको शू एक्सेसरीज के मालिक जाहीन उस्मानी ने बताया कि आम तौर पर अभी तक जूतों की सिलाई के लिए चीन की मशीनों को पसंद किया जाता था। लेकिन अब लोग स्वदेशी मशीनों पर भरोसा कर रहे है। बताया कि गुणवत्ता के मामले में हम चीन से आगे हैं। बताया कि पांच करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। साथ ही नए उद्यमियों के साथ व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed