फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Orders to the investigating officer to include the points mentioned by the complainant.

Unnao News: जांच अधिकारी को शिकायतकर्ता के बताए बिंदुओं को शामिल करने के आदेश

Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Orders to the investigating officer to include the points mentioned by the complainant.
उन्नाव। लोकायुक्त से शिकायत के बाद चल रही जांच में तकनीकी अधिकारी को शिकायतकर्ता की सहभागिता के साथ उनके बताए गए बिंदुओं को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि सिविल लाइन निवासी अजयवीर सिंह चंदेल ने 27 सितंबर 2023 को लोकायुक्त में दर्ज कराई शिकायत में उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय के जिम्मेदारों पर पुल पुलियों के निर्माण व मरम्मत में आवश्यकता से ज्यादा कई गुना अधिक के एस्टीमेट बनाकर अपने चहेते ठेकेदारों के नाम अनुबंध गठित कर धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। यह भी बताया था कि एक्सईएन की मिलीभगत से फर्जी अनुभव पत्र लगाकर बिना सत्यापन कराए निविदाओं को कराकर अनुबंधों का गठन किया गया था। शिकायतकर्ता ने कूटरचित तरीके से 2.50 करोड़ से अधिक के शासकीय धन की लूटखसोट का आरोप भी लगाया था। लोकायुक्त में की गई शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में भूमि अध्याप्ति अधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरदयाल अहिरवार व सीओ सिटी सोनम सिंह शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

लोकायुक्त द्वारा जारी किए गए पत्र में जांच के दौरान शिकायतकर्ता की सहभागिता भी रखने की बात कही गई है। इसको लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट में भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने शिकायत करने वाले अजयवीर सिंह चंदेल व बीमार चल रहे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के स्थान पर जांच कर रहे सहायक अभियंता एके गुप्ता को कार्यालय बुलाया। उन्होंने सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि जांच में शिकायतकर्ता की सहभागिता रखी जाए। साथ ही उनके द्वारा बताए जा रहे बिंदुओं को भी शामिल करके जांच की जाए। भूमि अध्याप्ति अधिकारी के मुताबिक, एक दो दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed