फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One killed, 12 injured in road accidents

हाईवे पर हादसों में एक की मौत, 12 घायल

Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
One killed, 12 injured in road accidents
नवाबगंज टोल प्लाजा के पास क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनउ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन व सोहरामऊ थानाक्षेत्र में अलग-अलग हादसों में एक दर्जन लोग घायल हो गए। अजगैन के सोनिक के पास डीसीएम में रोडवेज बस पीछे से जा घुसी। इसमें बस में सवार एक युवक की मौत हो गई और आठ सवारियां घायल हो गईं। एक के बाद एक तीन वाहन टकराने से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। वहीं हसनगंज में एक वैन स्कूली बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हाईवे स्थित अजगैन थानाक्षेत्र के सोनिक व बशीररतगंज के पास सोमवार रात करीब 11 बजे कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही चारबाग डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। वहीं बस के पीछे चल रहे कार सवार उससे टकरा गए। एक के बाद एक तीन वाहनों के आपस में टकराने से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। हादसे के साथ ही जाम की सूचना मिलते ही अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अजगैन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस व कार को हाईवे किनारे हटवाया। इसके बाद बेतरतीब वाहनों को कतारबद्ध कराकर वाहनों का संचालन शुरू कराया। इस बीच डीसीएम व कार सवार मौका पाकर भाग निकले। वहीं रोडवेज बस सवारियों में घायल हुई बबिता, विवेक, रमाकांत, रामप्रसाद, रविकांत, प्रीती शुक्ला, कमलेश चौरसिया, राजू, रेनू, संतोषी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों की छुट्टी कर दी। इसके अलावा गंभीर घायल राजस्थान के पांडर गरियास निवासी सत्यनारायण (30) व फूलपूर के परिया माफी निवासी बबिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सत्य नारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रक भिड़े, दो घायल
कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह करीब छह बजे हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा के पहले खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रक में सो रहे चालक सत्यनारायण (50) व क्लीनर रामप्रसाद (45) निवासी भिंडवारा राजस्थान को गंभीर चोटें आईं। आवाज सुन टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर हाईवे एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया।

हादसे में बाइक सवार घायल
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव निवासी बाइक सवार शिवकुमार सोमवार रात शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सोहरामऊ रसूलपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं है। युवक ने हेलमेट नहीं पहने था।


स्कूल वैन पलटी, चालक घायल
हसनगंज के छरेहरा गांव निवासी रघुवीर एक कान्वेंट स्कूल में अपनी वैन अटैच किए हैं। मंगलवार दोपहर स्कूली बच्चों को वापस छोड़कर लौट रहा था तभी लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर सैरपुर गांव के सामने वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई, लेकिन वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed