फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One injured referred to Lucknow, sent home by five AC bus

Unnao News: एक घायल लखनऊ रेफर, पांच एसी बस से घर रवाना

Fri, 12 Jul 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
One injured referred to Lucknow, sent home by five AC bus
उन्नाव। सड़क हादसे का शिकार हुए मृतकों में तीन का गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती छह घायलों में पांच की हालत में सुधार होने पर एसी बस से बिहार भेजा गया। डीएम, एडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में बिहार प्रांत के शिवहर शहर से 70 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस ओवरटेक करने के दौरान दूध के टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। घायल हुए 23 यात्रियों में 14 को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सात घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर और एक को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

दूसरे दिन गुरुवार को घायलों में बिहार के शिवहर शहर के थाना तरियानी के मौलागंज निवासी सद्दाम (35), थाना आमिरखान के गांव सिगौरी निवासी शबाना (40), उनकी बेटी नगमा (20), बहू चांदनी (22) और नौ माह की पौत्री सनाया की हालत में सुधार होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया। प्रशासन ने घायलों को उनके घर पहुंचाने के लिए एसी बस की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी, एडीएम न्यायिक विकास कुमार, तहसीलदार अविनाश चौधरी, एआरटीओ मौजूद रहे। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने रास्ते के लिए जूस और पानी की व्यवस्था कराई। वहीं घायल बीटू कुमार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर और बाएं पैर में भी चोट होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बिहार भेजे गए लोगों के साथ एक सिपाही को भी भेजा गया है।

वहीं, बिहार के करसरी नयागांव डुमरी निवासी नौशाद आलम (38), शिवहर जिले के रामपुर केशव निवासी मो. मुर्तजा (48) और शिवहर के थाना पिपरारी के गांव पकरी निवासी भरत राय (45) के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों शवों को एसी एंबुलेंस से भेजा गया है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें बस से घर भेजा गया है। शेष तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक मरीज गंभीर था उसे लखनऊ रेफर करा दिया गया है। व्यवस्था की मरीजों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed