फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Once it felt as if the earthquake came

एक बार तो लगा मानो भूकंप आ गया

Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Once it felt as if the earthquake came
पर‌िजनों को फोन पर घटना की जानकारी देतीं युवत‌ियां - फोटो : Amar ujala

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की तेज आवाज सुनकर कचहरी क्रासिंग के आसपास रहने वाले लोगों व रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टाफ एकबारगी तो भूकंप आने की आशंका से कांप उठे। लोग जहां घरों से बाहर निकल आए वहीं स्टेशन का स्टाफ भी किसी अनहोनी को सोच प्लेटफार्म पर पहुंच गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि कचहरी क्रासिंग से कुछ दूरी पर कई मकान बने हुए हैं। यहीं पर कई दवा की दुकानें भी हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे। कोई सो रहा था तो कोई टीवी से चिपका हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब तेज आवाज हुई तो लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। एकबारगी लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कुछ लोग तो बिना कुछ सोचे समझे घरों से बाहर भागे। वहीं दवा दुकान में मौजूद लोग भी कांप उठे और वह भी किसी अनहोनी घटना की सोचकर दुकान छोड़ सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


बाहर निकलने पर भूकंप आने की तो शंका का समाधान हो गया, लेकिन सभी तेज आवाज की जानकारी करने लगे। इसी बीच किसी ने कचहरी क्रासिंग के पास ही एक ट्रेन के टूटी पटरी से उतरने की जानकारी दी तो लोगों की जान में जान आई। वहीं दूसरे ही क्षण ट्रेन हादसे में यात्रियों के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका की बात सोचकर कुछ लोग क्रासिंग की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि मौके पर पहुंचकर जब सभी यात्रियों के सलामत होने की जानकारी मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ भी तेज आवाज सुनकर किसी बड़ी अनहोनी को सोच दहशत में आ गया। थाने व पोस्ट में मौजूद अधिकारी व सिपाही तेज आवाज के कारणों की जानकारी करने तुरंत बाहर निकल आए। यहां जैसे ही एलटीटी ट्रेन को पटरी से उतरे देखा तो आनन-फानन प्लेटफार्म तीन की ओर से दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्चस्तरीय जांच हो-साक्षी महराज
मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पटरी के उतरने की सांसद हरि साक्षी महाराज ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से ट्रेन की धीमी गति होने के कारण एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बची है लेकिन जिस तरह से पूर्व में उन्नाव के ही मगरवारा में मालगाड़ी पलटी थी और जिसकी जांच में आतंकियों का शामिल होना आया था। ऐसे में कहीं न कहीं मौजूद ट्रेन दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में नटबोल्ट का खुलना आतंकी घटना की ओर इशारा करता है। इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि गनीमत रही कि ट्रेन पलटने से बच गई। इससे बड़ी जानमाल की घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed