{"_id":"042ff16c4018a5b5f68fbcd5e8b98870","slug":"on-the-way-to-remove-the-brick-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में ईंट उतारने पर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में ईंट उतारने पर गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रास्ते में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दबंग ने दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
शहर के मोहल्ला नूरुद्दीन नगर निवासी पेंटर मुशीर अहमद (45) मकान का निर्माण करा रहा था। बुधवार को मुशीर ने एक ट्राली ईंट मंगवाई थी। दोपहर करीब बारह बजे ट्रैक्टर-ट्राली से ईंटा उतारा जा रहा था। इसी दौरान उधर से बाइक लेकर निकल रहे मोहल्ला तालिब सरांय निवासी शरीफ रास्ते में ट्राली खड़ी करने पर ऐतराज जताते हुए गाली गलौज करने लगा।
मुशीर ने किनारे से बाइक निकाल लेने को कहा तो बात बढ़ गई। शरीफ ने कमर से तमंचा निकाला और मुशीर पर फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिने कंधे के नीचे लगी। गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से निकल भागा। गोली चलने की आवाज सुनकर मुशीर की पत्नी केसर जहां व अन्य परिजन बाहर निकले तो मुशीर सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की मगर हत्यारोपी हाथ नहीं आया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।