फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   On hearing of bail on uncle's bail in robbery case

ट्रेन में लूट मामले में चाचा की जमानत पर सुनवाई 6 को

Wed, 31 Jul 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
On hearing of bail on uncle's bail in robbery case
उन्नाव। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी में दर्ज ट्रेन में लूट व माल बरामदगी के मामले में मंगलवार को होने वाली जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। पत्रावली घायल वकील के पास होने से सुनवाई टाली गई। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

किशोरी के चाचा के खिलाफ वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में लूट व माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में आरोपी की ओर से दिए गए जमानत प्रार्थनापत्र पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने न्यायालय को बताया कि मुकदमे से संबंधित पत्रावलियां रविवार को रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल वकील महेंद्र सिंह के पास हैं। पत्रावलियों को एकत्र करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इस पर न्यायाधीश एडीजे चतुर्थ अखिलेश दुबे ने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed