फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old man walking on foot hit by tractor, dies

Unnao News: पैदल जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man walking on foot hit by tractor, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। पैदल जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के सआदतनगर निवासी रामशंकर द्विवेदी (65) सफीपुर कस्बे के एक सराफा की दुकान में काम करते थे। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे वह घर जा रहे थे। ई-रिक्शा सकहन राजपूतान गांव पहुंचे। इसके बाद पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सकहन राजपूतान-फाजिलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर,उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गया। सूचना पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


--

थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी से की शिकायत
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में तहरीर दी है कि वह गांव के ही आशीष दीक्षित के यहां काम करती है। 21 दिसंबर की शाम चार बजे वह मवेशियों के लिए भूसा निकाल रही थी। तभी एक युवक ने पीछे से आकर पकड़ लिया था। चिल्लाने पर आशीष और उनके परिवार के सदस्यों ने आकर इज्जत बचाई थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed