फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man dies due to tractor collision

Unnao: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, जांच शुरू

Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
सार

बेटे रामनारायण की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Old man dies due to tractor collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में पैदल घर जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वृद्ध की मौत हो गई। हाजीपुरतरेहा गांव निवासी छत्रपाल (65) गुरुवार रात दस बजे पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मोहान की तरफ भाग निकला। बेटे रामनारायण की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed