{"_id":"681ba92fa3b1acd70405cf14","slug":"old-lady-dies-in-bike-collision-grandson-narrowly-escapes-unnao-news-c-221-1-uno1001-130677-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत, नाती बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत, नाती बाल-बाल बचा
Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। बाइकों की भिड़त में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि नाती बाल-बाल बचा। दूसरी बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेपालपुर निवासी नीरज (38) अपनी मूक बधिर नानी किरन (76) को बुधवार सुबह बाइक से पेंशन निकलवाने मियागंज बैंक जा रहा था। दूसरी ओर से हसनगंज कोतवाली के मरौना न्यामतपुर गांव निवासी विशाल (26) पुत्र रजनू अपनी भाभी को लेने कस्बा हैदराबाद आ रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के मल्हौली सरदार नगर गांव के पास आगे चल रहे नीरज की बाइक में पीछे से विशाल की बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर पर गिर गए। राहगीरों ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने किरन को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतका के दो बेटों में प्रदीप और उमाशंकर हैं। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।