फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old lady died in accident

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
old lady died in accident
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

भिखारीपुर पतसिया निवासी जगदेई (60) पड़ोसी गांव गुलरिहा रिश्तेदार के यहां गईं थीं। रविवार दोपहर पैदल घर आते समय पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जगदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि सिरधरपुर निवासी बाइक सवार कमल किशोर (20) व गोविंद कुमार (35) को भी चोटें आ गईं। राहगीरों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल ओपीराय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका की दो बेटियां किरन व रूबी हैं। किरन ने बताया कि चार माह पूर्व पिता की बीमारी से मौत हुई थी। इकलौता भाई अरविंद चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। उसे सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed