{"_id":"65d8fd0b3d596e184302e137","slug":"officials-of-many-departments-remained-absent-in-village-chaupal-unnao-news-c-221-1-sknp1055-110389-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्राम चौपाल में गैरहाजिर रहे कई विभाग के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्राम चौपाल में गैरहाजिर रहे कई विभाग के अधिकारी
Sat, 24 Feb 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
ग्राम चौपाल में गैरहाजिर रहे कई विभाग के अधिकारी
बिछिया। शुक्रवार को ब्लॉक की हुसैन नगर और सिंघूपुर में ग्राम चौपाल में कई विभागों के अधिकारी गैरहाजिर रहे। अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों निराश हुए।
ग्राम पंचायत हुसैन नगर में एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह व सचिव सर्वेश बाजपेयी ने चौपाल में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्हें विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पंचायत सहायक रंजना कनौजिया, आशा कार्यकर्ता व प्रधान शिवनरायन मौजूद रहे। वहीं सिंघूपुर में एडीओ आईएसबी निर्मल कुमार यादव, सचिव दीपा विमल ने चौपाल लगाई। दोनों ग्राम चौपाल में शिक्षा, पशु चिकित्सा, राजस्व, पुलिस, बिजली, स्वास्थ्य, पूर्ति और डाक विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कभी आते ही नहीं हैं। समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो पाता है। जन चौपाल का गांव में प्रचार प्रसार ही नहीं किया जाता है। (संवाद)