फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officials and public representatives gave the message of cleanliness by sweeping

Unnao News: अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials and public representatives gave the message of cleanliness by sweeping
उन्नाव। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीणा ने नवाबगंज और शुक्लागंज में झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। रविवार को प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीणा के नेतृत्व में नवाबगंज स्थित नगर पंचायत और ब्लॉक कार्यालय में डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीडीओ ऋषिराज ने स्वच्छता के लिए एक घंटा श्रमदान किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने झाडू लगाकर कूड़ा एकत्र किया और उसे डस्टबिन में भरकर निस्तारित कराया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम मोहन मीणा, रवि सिंह, डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान,डिप्टी रेंजर बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा, प्रवीण मिश्रा भानू सहित अन्य लोगों ने सिविल लाइन में झाड़ू लगाई। विधायक ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
नवाबगंज। कुशहरी देवी मंदिर में की सफाई भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, नवाबगंज मंडलध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने कुशहरी देवी माता मंदिर में दर्शन पूजन एवं आरती के बाद परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे मंदिर परिसर व तालाब के आसपास सफाई की।
जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज पांडे, राजकुमार पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल राजपूत व समाजसेवी अजय रावत आदि मौजूद रहे। उधर, प्रधान डाकघर कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने प्लेटफार्म एक से चार तक और रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर भी सफाई की। प्रधान डाकघर के डाकपाल ऋषि त्रिवेदी, नत्थू सिंह, आशुतोष सिंह, शिवानंद तिवारी, अजीत वर्मा, ऋतिक गुप्ता, व अवधेश शुक्ला आदि मौजूद रहे
सफीपुर। लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विधायक बंबा लाल दिवाकर व एसडीएम रामदेव निषाद, अधिशाषी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, तहसीलदार श्रीकृष्ण ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थिति नगर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इसी प्रकार अन्य अधिकारियाें और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान देकर साफ-सफाई की।
औरास। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ.अनूप तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यालय और परिसर में सफाई की।
नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राकेश कुमार के अलावा सफाई कर्मचारियों ने पूरे नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। थाना प्रांगण में पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर सफाई की। खंड विकास कार्यालय में बीडीओ मुनेश चंद्र, एडीओ पंचायत सुशील पांडेय आदि ने श्रमदान किया। बीआरसी कार्यालय पर बीईओ मनीन्द्र कुमार व कर्मचारियों ने साफ सफाई की। ब्लॉक के सभी परिषदीय स्कूलों में पहले प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विधालय की सफाई की। स्कूलों में बच्चों को मिष्ठान, फल व विशेष मध्याह्न भोजन दिया गया।
बीघापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश, सुधीर वाजपेई ,बोर्ड के सदस्य मोनू पटेल, रामदयाल भारतीय, कुलदीप अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों ने झाड़ू फावड़ा लेकर गोदावलेश्वर मंदिर परिसर , कान्हा गौशाला में श्रमदान किया। वहीं अन्य स्थानों पर सफाई की गई।
बांगरमऊ। विधायक श्रीकांत कटिया औश्र नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, एसडीएम शुभम यादव ने एक घंटे एक दिन अभियान के तहत श्रमदान किया। तहसील परिसर में अधिकारियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं विकासखंड में तैनात सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।




अचलगंज। सिकंदरपुर कर्ण के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रृद्धाजंलि दी गई। ग्राम प्रधान विनोद कुमार और शिक्षक प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में कचरा मुक्त भारत - स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रभात भेरी निकाली गई। छात्रों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed