फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   officerss opt anganbadi center

जिलास्तरीय अधिकारियों ने गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 02 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
officerss opt anganbadi center
उन्नाव। आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में 46 अधिकारियों ने 138 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए हैं। उम्मीद है कि अब बच्चों को कुपोषणमुक्त करने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण कर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के साथ केंद्र पर पंजीकृत 3 से 6 साल के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। इसके तहत डीएम ने सिकंदरपुर सरोसी का चौरा, बिछिया का अलगनगढ़ एवं नवाबगंज का बरूआ केंद्र गोद लिया है। सीडीओ ने सरोसी थाने के तीन केंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने हिलौली के ग्राम कुदरा के तीन केंद्र गोद लिए हैं।
विज्ञापन

सभी एसडीएम, सीएमओ, पीडी, डीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, सीवीओ, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ, डीएसओ, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला वन अधिकारी ने भी आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए हैं। जिला आयुष अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड ने भी इसकी जिम्मेदारी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में मिलेंगी सुविधाएं : सीडीओ
गोद लेने के बाद सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को थाना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चे को खीर खिलाई। सीडीओ ने पोषाहार भी वितरित किया। बताया कि पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, नगर विकास, कृषि, उद्यान, बेसिक शिक्षा, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, आयुष, ऊर्जा, जल संसाधन आदि विभागों के माध्यम से छह माह में केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed