फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   officers monitring but no cleaning

उन्नाव : मॉनीटरिंग में नहीं दम, गंदगी की शिकायतें नहीं हो रही कम

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
officers monitring but no cleaning
उन्नाव। संभव योजना के तहत नगर पालिका के कंट्रोल रूम में सफाई न होने संबंधी शिकायतें अधिक आईं। ये हाल तब है जब सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए आठ पर्यवेक्षक नियुक्त हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जन सुनवाई में चार मामले सफाई न होने के आए। कासिफ अली सराय के रामकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि मुख्य रास्ते में जलभराव रहता है। सड़क पर पर अवैध कब्जा भी किया जा रहा है। पीडी नगर निवासी विपिन शुक्ला ने भी गंदगी और सफाई न होने की शिकायत की। ईओ ओम प्रकाश ने समस्याओं को सुनने के बाद तत्काल निस्तारण के निर्देश सफाई नायकों को दिए। इसी तरह कंट्रोल रूम में दस शिकायतें आईं। इसमें भी गंदगी फैली होने और नालियों की सफाई न होने की शिकायत ज्यादा रहीं। ईओ ने सफाई नायकों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतें दोबारा आईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन ने आठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सभी पर चार-चार वार्डों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी है। सुबह छह बजे से नौ बजे तक पर्यवेक्षकों को फोटो खींचकर देनी होती है लेकिन मनमानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन खराब, 1533 सेवा ठप
शहर के लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीसीसीसी की 1533 सेवा चालू की गई है। चार दिन से नगर पालिका का फोन खराब है। इससे 1533 पर शिकायतें नहीं आ रही हैं। ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि दूर संचार विभाग को शिकायत भेजी गई है। लाइन में कोई दिक्कत है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed