फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers kept sleeping, houses were built by occupying canal tracks

Unnao News: अफसर सोते रहे, नहर पटरी कब्जा कर बन गए मकान

Wed, 29 May 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Officers kept sleeping, houses were built by occupying canal tracks
उन्नाव। नहर विभाग के अफसरों की लापरवाही से बिछिया विकासखंड क्षेत्र की गजौली माइनर की पटरी पर पहले कब्जा हुआ और फिर मकान बन गए। अब मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच शुरू हुई है। मंगलवार को मुख्य अभियंता ने टीम के साथ निरीक्षण किया और प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तुर्कमान नगर व गजौली के बीच से माइनर निकली है। इसकी लंबाई करीब 3.2 किलोमीटर है। दोनों गांव शहर के नजदीक हैं और क्षेत्र में काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो गई हैं। इसलिए यहां कृषि क्षेत्र कम हो गया है और उन्नाव खंड शारदा नहर विभाग ने गजौली माइनर में पानी छोड़ना बंद कर दिया। इसी का फायदा तुर्कमान नगर और गजौली गांव के लोगों ने उठाया। किसी ने माइनर पटरी पर घर बना लिए तो किसी ने अपने आशियाने के लिए दीवारें खड़ी कर दीं।
विज्ञापन

पटरी पर लगातार मकान बनते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने आंखें बंद रखीं। पिछले साल जुलाई में अवैध कब्जे का खुलासा हुआ था। इसके बाद आनन-फानन 32 लोगों पर दही थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। सोमवार को नहर विभाग के मुख्य अभियंता एचएन सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंचे। उन्होंने पैदल चलकर पटरी का जायजा लिया। धरातल पर मकान बने मिले तो जिम्मेदारों से नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की मदद से पटरी का अतिक्रमण हटवाकर विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराएं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सीके मंगलम, एक्सईएन शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार जारी हुए थे नोटिस
एसडीओ तृतीय सार्थक ने बताया कि माइनर की पटरी पर कब्जा करने वालों को पूर्व में एक नहीं बल्कि चार नोटिसें जारी किए गए। नोटिस के माध्यम से कब्जा हटाने के लिए कहा गया लेकिन कब्जाधारकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दही थाने में 32 अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा दो, तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब जल्द ही प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।


इनके कब्जे की हुई पुष्टि
तुर्कमाननगर में सुशील यादव, मुन्ना सेख, ताज मोहम्मद, बीपी यादव, मुलायम सिंह, श्याम नरेश, दिनेश, पप्पू, संगीता सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुशील फौजी, जयचंद्र, भूपेंद्र, जितेंद्र उर्फ जीतू, राहुल, रत्नेश, दीपू यादव, राममनोहर, नवनीत कुमार, संतोष कुमारी, मनोरमा, कन्हैयालाल, वीरेंद्र, रामप्रसाद, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, रामनरेश, रामनाथ, शिवनंदन आदि की ओर से कब्जा करने की पुष्टि हुई है। गजौली में राजेश शर्मा व सलीम ने कब्जा कर रखा है।




माइनर की जमीन पर बना है मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र

एसडीओ के मुताबिक, गजौली में एक मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र बना हुआ है। जांच में पता चला कि जिस जगह केंद्र बना हुआ है उसमें काफी भूमि माइनर की है। जिस कारण दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र का भी नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed