फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   nursing home sanchalak dont show paper of hospital

Unnao News: नर्सिंगहोम का पंजीकरण नहीं दिखा पाए संचालक, बंद करने का नोटिस

Tue, 11 Apr 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
nursing home sanchalak dont show paper of hospital
उन्नाव। शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में संचालित निजी अस्पताल का एसीएमओ ने निरीक्षण किया। पंजीकरण न होने के बाद भी मरीज भर्ती मिले। मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल का पंजीकरण न होने तक संचालन न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर इंद्रानगर मोहल्ले में करीब पंद्रह दिन पहले मेडिसिटी हॉस्पिटल संचालित हुआ था। इसमें कानपुर के मिशिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के माध्यम से बिना पंजीकरण चलाया जा रहा था। यही नहीं लगातार मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन भी हो रहे थे। नौ अप्रैल को अस्पताल में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था। सीएमओ की नाक के नीचे यह सब हो रहा था, लेकिन वह अंजान बने थे। शिविर लगने के बाद मामला चर्चा में आया।
विज्ञापन

सोमवार को एसीएमओ डॉ. ललित कुमार जांच करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का पंजीकरण दिखाने को कहा तो संचालक बगले झांकने लगे। यही नहीं अस्पताल में करीब पांच मरीज भी भर्ती मिले। जिन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट कराकर तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। नोटिस जारी की गई कि बिना पंजीकरण संचालन मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ललित कुमार ने बताया कि जांच में बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन मिला है। बंद कराने का नोटिस दिया गया है। बिना पंजीकरण दोबारा संचालित मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed