फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   nursing home closed

जांच की दहशत, बंद रहे तमाम निजी अस्पताल

Wed, 04 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
nursing home closed
पुरवा के चमियानी मार्ग पर संचालित निजी अस्पताल में लटकता ताला। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/पुरवा। आयुष्मान पखवाड़े में अफसरों की ड्यूटी लगने के कारण बुधवार से अवैध नर्सिंग होम की चेकिंग का अभियान गति तो नहीं पकड़ सका लेकिन दहशत के कारण कई अस्पतालों में ताला लटका रहा।
विज्ञापन

सीएमओ ने गली-गली अवैध तरीके से संचालित निजी अस्पतालों की जांच के लिए बुधवार से अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तहसीलवार एसीएमओ की तैनाती की गई थी। इसमें शामिल छह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी व जिला क्षय रोग अधिकारी पर आयुष्मान पखवाड़ा कैंपों की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इसके कारण पहले दिन अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगे कैंपों का ही निरीक्षण कर सके। टीम ने गुरुवार से निजी अस्पतालों की जांच शुरू करने की बात कही है। उधर जांच होने की दहशत में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों में ताले लगे रहे। वहीं कुछ पिछले दरवाजे से मरीजों को भर्ती कर इलाज करते रहे। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जो भी अवैध रूप से अस्पताल संचालित करेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में इनकी लगी ड्यूटी
एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग, डॉ. ललित कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. जेआर सिंह, डॉ, विवेक गुप्ता, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ, हरिनाम सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed