फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Number of fever patients increased, 659 patients arrived

Unnao News: बुखार पीडि़तों की बढ़ी संख्या, 659 मरीज पहुंचे

Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Number of fever patients increased, 659 patients arrived
फोटो नंबर-29- ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बुखार, खांसी और पेट दर्द के 659 मरीज पहुंचे। फिजीशियन ने मरीजों को दवा और रोगों से बचाव की सलाह दी।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक एक बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। 1904 मरीजों ने पर्चा बनवाया और ओपीडी में डाॅक्टर को दिखाया। इनमें सबसे अधिक भीड़ वरिष्ठ फिजीशियन और फिजीशियन के कक्ष के बाहर रही। कुल 659 मरीजों को डॉक्टरों ने देखा, दवा के साथ बुखार से बचाव करने की सलाह दी। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बुखार, पेटदर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर 12 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। वहीं डेंगू और मलेरिया की आशंका पर बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि धूप और बारिश की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे मौसम में खान- पान पर विशेष ध्यान देना होगा। बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed