फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   now people talk about development

अब होती विकास की बात

Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
now people talk about development
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। मोतीनगर स्थित एक कांटीनेंटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के साथ राष्ट्र शिल्पी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी मना रहे हैं। अब बात विकास से शुरू होती है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के आने के बाद कोई भी पार्टी हो, अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करना चाहती। विश्व के बड़े से बड़े देश हमारे नेता के चेहरे की तरफ देखते हैं। उनकी बात का सम्मान करते हैं। उन्होंने वन नेशन व वन क्रॉप, ग्रीन एनर्जी साकार का नारा दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सांसद साक्षी महराज, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

59 ने किया महादान
पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में 47 और हसनगंज में 12 भाजपाइयों ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के शिविर में सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी आदि मौजूद रहे। बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलाराव गुप्ता, हसनगंज सीएचसी में रवि सिंह, मोहित सिंह चौहान के संयोजन में और सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने बांटे फल
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल व दूध का वितरण किया। कहा कि दुनिया में भारत का जो सम्मान व प्रतिष्ठा है वो मोदी जी के पुरुषार्थ का नतीजा है। जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष महेश दीक्षित, शुभम कनौजिया व राघवेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे। मोहान में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, न्योतनी के मनीष राठौर, कपिल निगम, संदीप, पंकज अवस्थी ने अस्पताल में फल बांटे। हड़हा स्थित सनेही पुस्तकालय में मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विद्या भास्कर ने की। पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, मनोज अवस्थी, अमन मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला सहकारी ग्राम विकास बैंक में अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed