{"_id":"5f11f48d8ebc3e63a25dd344","slug":"now-all-markets-and-shops-will-open-in-five-days-unnao-news-knp571782474","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच दिन खुलेंगे सभी बाजार व दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच दिन खुलेंगे सभी बाजार व दुकानें
विज्ञापन
उन्नाव। शासन के सप्ताह में 55 घंटे के बंदी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने दुकानें खोलने का नया रोस्टर जारी किया है। इसके तहत अब सप्ताह के पांचों दिन सभी बाजार व दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्णरूप से बाजार बंदी के आदेश जारी किए हैं। बंदी की व्यवस्था शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगी। 55 घंटे की इस बंदी से व्यापारियों व छोटे दुकानदारों को ज्यादा समस्या न आए इसके लिए प्रशासन ने बाजार खोलने व बंद करने में संशोधन किया है। पूर्व में दुकानें खोलने के लिए निर्धारित दिनों में बदलाव करते हुए अब सप्ताह में पांचों दिन सभी दुकानें खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व में जारी दुकानों का दिनवार रोस्टर समाप्त कर दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि प्रशासन ने व्यापारियों को सहूलियतें देने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब सभी बाजार व दुकानें सप्ताह के पांच दिन एक साथ खुलेंगी। शेष दो दिन शनिवार व रविवार पूरी तरह से बंदी रहेगी। वहीं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी परिषदीय स्कूल 18 जुलाई यानि शनिवार को बंद रहेंगे। यह जानकारी बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने दी।