{"_id":"5eff85df8ebc3e42ff642eb5","slug":"notice-to-four-including-two-warden-absent-in-verification-unnao-news-knp569150543","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में अनुपस्थित दो वार्डन सहित चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में अनुपस्थित दो वार्डन सहित चार को नोटिस
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में बा’ स्कूलों के कर्मचारियों के आधार की जांच करते सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। ‘अनामिका’ की तलाश में ‘बा’ स्कूलों में तैनात शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की जांच के बाद अब उनके आधार व मोबाइल नंबर से मिलान किया जा रहा है। बीएसए कार्यालय में आधार कार्ड नंबर से कराए जा रहे सत्यापन में कई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गलत हैं। डायल करने पर स्विच ऑफ बता रहे हैं। काउंसलिंग में शामिल न होने वाली औरास वार्डन सहित चार कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई है।
कासगंज जिले के ब्लॉक फरीदाबाद में कस्तूरबा स्कूल में तैनात विज्ञान शिक्षिका का एक साथ कई स्कूलों में नौकरी करने के मामले का भंडाफोड़ होने के बाद से जिले के 13 कस्तूरबा स्कूलों में तैनात वार्डन, पार्ट व फुल टाइम शिक्षकों के साथ लेखाकार, चौकीदार, चपरासी व रसोइयों की जांच चल रही है। पहले 16,17 व 18 जून को अभिलेखों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट मार्कशीट, प्रमाणपत्र, स्नातक अंक प्रमाणपत्र, बीएड प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, टीईटी उत्तीर्ण अंकपत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की स्वप्रमाणित दो छाया प्रतियों की जांच की गई। अब आधार नंबर व उनमें पड़े मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। ई आधार डाउनलोड के तहत सत्यापन वन टाइम पासवर्ड से किया जा रहा है। ऐसे में स्टाफ के जिन कर्मियों के मोबइल नंबर गलत मिल रहे हैं उन्हें सही भी कराया जा रहा है। लगातार चल रहे सत्यापन में औरास ब्लॉक के ‘बा’ स्कूल की वार्डन कामिनी बाजपेई, उर्दू की पार्ट टाइम शिक्षिका साहिस्ता अब्बास, हिलौली वार्डन साधना सिंह, बांगरमऊ कस्तूरबा की फुल टाइम शिक्षिका रेखा सिंह के न आने पर नोटिस जारी की गई है।
--
बोले सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
आधार कार्ड का सत्यापन करा रहे सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो वार्डन सहित चार को नोटिस जारी किया गया है। शनिवार तक जवाब न आने पर सोमवार को रिपोर्ट राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
संबंधित बोर्ड सत्यापन के लिए भेजे गए अभिलेख
अभिलेखों के सत्यापन के लिए उन्हें संबंधित बोर्ड भेजा जाएगा। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि कस्तूरबा स्कूल में 167 का स्टाफ है। जिसमें 13 वार्डन, 47 फुल टाइम शिक्षक, 27 पार्ट टाइम शिक्षक, 11 पार्ट टाइम उर्दू शिक्षक, 10 लेखाकार, 11 मुख्य रसोइया, 23 सहायक रसोइया, 12 चपरासी व 13 वाचमैन तैनात हैं। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मार्कशीटों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, व स्नातक के अभिलेखों को संबंधित यूनिवर्सिटी भेजकर सत्यापन कराया जा रहा है।