{"_id":"6511d46c0a39e755c006f7a4","slug":"notice-to-five-teachers-for-reaching-school-late-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3576-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: देर से स्कूल पहुंचने पर पांच शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: देर से स्कूल पहुंचने पर पांच शिक्षकों को नोटिस
Tue, 26 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
देर से स्कूल पहुंचने पर पांच शिक्षकों को नोटिस
कहीं स्कूल बंद मिला तो कहीं रसोईया करा रही प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। परिषदीय स्कूलों में सुबह नौ बजे तक शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। छात्र स्कूल के बाहर खेलते रहते हैं। बंद स्कूल और छात्रों के बाहर खेलते हुए का फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बीईओ ने जांच की तो तीन स्कूलों की स्थिति यही मिली। इन स्कूलों के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खैराबाद, प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज, प्राथमिक विद्यालय नया खेड़ा में शिक्षक देर से पहुंच रहे है। वहां कार्यरत रसोइया मनोरमा छात्रों से प्रार्थना करा रही थीं। बेगमगंज प्राथमिक विद्यालय मे तैनात शिक्षक अरुण यादव, अर्पिता नौ बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे थे। मेन गेट पर ताला लटक रहा था। स्कूल के बाहर खेल रहे छात्रों ने बताया कि शिक्षक रोजाना लेट ही आते हैं। गयादीनखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में 9:30 बजे शिक्षक नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पता चलने पर बीईओ ने जांच की। सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
बीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में पहुंच जांच की गई थी। सभी शिक्षक लेट पहुंचे थे। नोटिस जारी की गई है। कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है।