फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not even three months improved polling booth

तीन महीने में भी नहीं सुधरे पोलिंग बूथ

Fri, 06 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 06 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Not even three months improved polling booth
खिड़कियों के टूटे पड़े पल्ले। - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन तीन महीने से जुटा है। इसके बाद भी कई मतदान बूथों पर बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिले के कई बूथों में समस्याओं का अंबार है। कहीं दिव्यांगों के लिए बनी रैंप क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं चहारदीवारी के अलावा खिड़कियों के पल्ले तक गायब हैं। पोलिंग बूथों का यह हाल तब है जब डीएम अधिकारियों से लगातार बूथ पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन


जिले की छह विधानसभा सीटों पर 19 फरवरी को (तीसरे चरण) में मतदान होना है। इसके लिए 2303 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को डीएम सुरेंद्र सिंह अक्तूबर माह से बिजली, पानी, चहारदीवारी, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस कराने की जद्दोजहद में जुटे हैं। बीएसए दीवान सिंह यादव समेत शिक्षक बूथ तैयार होने का दावा करते थक नहीं रहे लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को सिकंदरपुर कर्ण के कई पोलिंग बूथों का जायजा लिया। सबसे पहले छिरिहा प्राथमिक विद्यालय का हाल जाना गया। जहां दिव्यांगों के लिए बनी रैंप क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शौचालय के दरवाजे तक टूटे मिले। बेथर प्राथमिक विद्यालय के शौचालय भी दुरुस्त नहीं थे। इस दौरान शिक्षिका से शौचालय ठीक न कराने के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बाबाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के खिड़कियों के पल्ले गायब होने के साथ ही अर्धनिर्मित शौचालय मिले। बच्चों की छुट्टियों के बीच शिक्षक भी स्कूल से नदारद रहे।
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन बूथों में खामियां हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाएगा। साथ ही लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सुरेंद्र सिंह, डीएम, उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed