{"_id":"d9013e887c3e520190c9d9409aa5918b","slug":"not-evaluation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं करने दिया मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं करने दिया मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मूल्यांकन के चल रहे विरोध के चौथे दिन शर्मा गुट के बैकफुट पर आने के बाद शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने मोर्चा संभाल लिया। वह गुरुवार को तीनों मूल्यांकन केंद्र पर टीचरों के साथ पहुंचे और कोठारों के ताले नहीं खुलने दिए।
महिला टीचरों ने शर्मा गुट के टीचर को चूड़ियां भेंट की। वित्तविहीन टीचरों ने जीआईसी में शर्मा गुट के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा व जीजीआईसी में बेसिक शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका।
जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर शर्मा गुट के टीचर कौशल किशोर मिश्रा को महिला टीचरों ने रानी लक्ष्मीबाई की टीचर चंदेल गुट की उपाध्यक्षा हेमलता त्रिवेदी की अगुवाई में चूड़ियां पेश की। इस दौरान दोनो पक्षों में झड़प भी हुई। जानकारी होने पर शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, मंत्री देवस्वरूप त्रिवेदी मूल्यांकन केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
यहां राजबहादुर चंदेल ने टीचरों से कहा कि हमें अपनी मांगाें को लेकर पीछे नहीं हटना है। जब तक सरकार लिखित में मांगे नहीं मानती है तब तक यह बहिष्कार जारी रहेगा। इसके लिए जो गुट विरोध कर रहा है उससे लड़ने की जरूरत नहीं है। उनका अपना फैसला है वह किस कारण विरोध से बाहर हुए, डीआईओएस से उनकी क्या वार्ता है इन सबसे दूर रहते हुए सिर्फ अपने मुद्दे पर ध्यान दिया जाए। यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के टीचरों ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में शर्मा गुट के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता का पुतला फूंका।