{"_id":"c968cc0c55d6ccf90d97f0210ed525a9","slug":"not-become-god-of-death-his-mobile-tower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमदूत न बन जाएं मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमदूत न बन जाएं मोबाइल टावर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भूकंप के झटकों से शहर में घनी आबादी के बीच मकानों की छतों पर लगे भारी भरकम मोबाइल टावर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। शहर के गद्दियाना मोहल्ला में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। लोगों ने घनी आबादी में लगे मोबाइल टावरों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
भूकंप आने के बाद शहर के लोगों ने घनी आबादी वाली इमारतों के आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। नियमों के मुताबिक टावर लगाने से पहले मोबाइल कंपनियों को यूडीए से अनुमति लेनी जरूरी है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मोतीनगर, आदर्श नगर, सिविल लाइन, कल्याणी देवी, पीतांबर नगर, आवास विकास कालोनी, प्रियदर्शिनी नगर कालोनी समेत लगभग पूरे शहर में लगे मोबाइल टावर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। शहर के मोहल्ला गद्दियाना निवासी लोगों ने एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर लगाए गए मोबाइल टावर को हटाने की मांग की है। मंगलवार को मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन