फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nominated villagers are leaving the village in jam and demonstration, Dabish continues

Unnao News: जाम व प्रदर्शन में नामजद ग्रामीण छोड़ रहे गांव, दबिश जारी

Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nominated villagers are leaving the village in jam and demonstration, Dabish continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चकलवंशी। मार्ग दुर्घटना में किसान की मौत के बाद आक्रोशित होकर हंगामा और जाम लगाने की घटना में 27 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने से गांव में सनसनी है। नामजद लोग गांव छोड़ रहे हैं। वहीं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।


माखी थानाक्षेत्र के जोधाखेड़ा निवासी संतोष सिंह (65) की तीन अगस्त को साइकिल से चकलवंशी जाते समय उन्नाव-संडीला मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया था। यही नहीं पुलिस से भी अभद्रता की थी। एसडीएम सफीपुर रामदेव निषाद और सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया था। इस दौरान हंगामा करने वालों ने पुलिस से अभद्रता भी की थी। पुलिस ने जाम और हंगामा करने वालों में जोधाखेड़ा गांव निवासी सुधांशु सिंह, रिशु सिंह, छोटू, गोलू, राजेश सिंह, मोनू सिंह, संजय सिंह, सोनू राजपूत, अंडू, सुभाष, विनोद सिंह व मनु, रनागढ़ी के रामू सिंह, बंदाखेड़ा के विष्णु सिंह, देवेंद्र सिंह, बरंभौला के रामनरेश, त्रिलोकी और हिमांशु व चकलवंशी के पशुपति मिश्रा, सिद्धनाथ सोनी, महेंद्र राठौर सलेमपुर के ज्ञानू, बलदेवखेड़ा के सुशील रावत, अनुज रावत, सूरज रावत, कोरारी खुर्द के रमन सिंह, गुमानीखेड़ा के भानु चंदेल सहित 27 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, अभद्रता, लोक सेवक को रोकना, धमकी आदि की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के नाम उजागर होते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों में एक दूसरे से नाम पूछने की चर्चा रही। साथ ही जिन लोगों के नाम उजागर हुए हैं वह गांव छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो में प्रदर्शित लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed