फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No teacher in Unani's congressional English medium schools, how are you studying

उन्नाव के परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक नहीं, कैसे हो पढ़ाई

Sun, 23 Jun 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
No teacher in Unani's congressional English medium schools, how are you studying
उन्नाव। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। शिक्षासत्र बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी। नियुक्ति की फाइल अभी भी बीएसए व डायट के बीच प्रक्रिया में लटकी हुई है। जिले में अभी 85 अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं। जबकि नए शिक्षासत्र में 105 और हिंदी माध्यम परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम निजी स्कूलों की तरह अंग्रेजी में पढ़ाई करें। इसके लिए सरकार ने पिछले सत्र में 85 परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया था।
विज्ञापन

एक ब्लॉक में पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया गया था। इन स्कूलों में एक प्रधान शिक्षक के साथ छात्र संख्या के आधार पर सहायक शिक्षकों की तैनाती की जानी थी। इन स्कूलों में पहले चरण में 94 अंग्रेजी शिक्षकों की तैनाती परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से कर दी गई। शेष 331 शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन कराए गए थे। इसमें परीक्षा के साथ 14 दिसंबर को साक्षात्कार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को परीक्षा व साक्षात्कार की सूची भी तैयार हो चुकी है लेकिन बीएसए व डायट के बीच प्रक्रिया में नियुक्ति लटक गई। नए शिक्षासत्र में शासन ने फिर प्रत्येक ब्लाक में 1 जूनियर व 5 प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम करने के आदेश दिए हैं। इस बार प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में तैनात जिन शिक्षकों के पास इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय रहा है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद जो शिक्षक बचेंगे उनके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जो फाइल लटकी हुई है। उसमें सोमवार को डायट प्राचार्य के साथ बैठक कर उसके निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय होने वाले शिक्षकों को बिना परीक्षा के रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed