फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no rules followed in nursing home

नर्सिग होम में मानक नहीं

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
no rules followed in nursing home
उन्नाव। गली-गली खुले प्राइवेट अस्पताल खुद मोटी कमाई कर रहे हैं और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। दो से तीन कमरों का घर और कुछ बेड डाल दिए, बन गया नर्सिंग होम। न वार्ड और न ऑपरेशन थियेटर। बस हर माह चढ़ावा चढ़ाते रहो। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इसी तरह प्राइवेट अस्पताल चल रहे हैं।
विज्ञापन

किराये पर संचालन, डॉक्टरों की सूची और न फीस लिस्ट
अचलगंज कस्बे में संचालित चार प्राइवेट अस्पतालों में मंगलवार दोपहर एक बजे बदइंतजामी दिखी। कस्बे से लोहचा मोड़ तक एक किलोमीटर दायरे में चार अस्पताल खुले हैं। तीन रिहायशी इमारतों को किराये पर लेकर अस्पताल खोल रखा है। यहां न तो वार्ड की व्यवस्था ठीक है और न ऑपरेशन थियेटर की। पैनल बोर्ड में एमबीबीएस डॉक्टरों के नाम लिखे हैं लेकिन वार्ड ब्वाय और नर्स ही इलाज करते दिखे। न तो फीस लिस्ट लगी मिली और न मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था। नर्स ने बताया कि मरीज को मर्ज के हिसाब से फीस और डॉक्टर की जानकारी दी जाती है। लोहचा मोड़ के निकट प्राइवेट अस्पताल का संचालन डॉक्टर दंपती करते हैं। लेकिन अस्पताल में न ही डॉक्टरों की सूची है और न फीस लिस्ट।
विज्ञापन

प्रतिदिन चार से पांच हजार खर्च बताया
बीघापुर के दुबाई गांव निवासी तीमारदार विनोद राजपूत ने बताया कि पत्नी को सिरदर्द होने के बाद बेहोश होने पर शनिवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने प्रतिदिन के हिसाब से चार से पांच हजार का खर्च बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचलगंज कस्बा निवासी जितेंद्र ने बताया कि बहन को खून की कमी होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के हिसाब से पैसा बताया गया है। जांच व दवाओं का पैसा अलग से जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed