Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no lady doctor in chc at night

उन्नाव : सीएचसी में नहीं मिलतीं महिला डॉक्टर

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
no lady doctor in chc at night
सफीपुर। सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर सरकारी आवास न होने का बहाना बनाकर रात में घर चली जातीं हैं। इसके कारण रात में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। समय पर इलाज न मिलने से एक माह में निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

29 जून को पूरन नगर निवासी दीपक की पत्नी प्रीती और 21 जुलाई को जुझारपुर निवासी मुलायम सिंह की पत्नी दीपा की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। दोनों गर्भवती थीं। निजी अस्पतालों में मौत के बाद हंगामा होने पर एसडीएम, पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर अस्पताल बंद करा देते हैं लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों पर पर्दा डाल दिया जाता है। स्थिति ये है कि स्वास्थ्य केंद्र रात में स्टाफ नर्स के भरोसे हो जाता है। अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन

सुबह से भर्ती पर देखने कोई नहीं आया
कारीमाबाद निवासी विद्यावती सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह भर्ती र्हुइं थीं। अभी तक डॉक्टर देखने नहीं आईं हैं।
सेवा पुरवा निवासी खुशबू ने बताया कि उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही है। दिन में तो डॉक्टर रहीं लेकिन स्टॉफ ने बताया कि रात में डॉक्टर नहीं आएंगी। इससे डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि आवास नहीं है तो किराये पर रहें। सीएचसी में एक ही महिला डॉक्टर है, वह आनकॉल रहती हैं। कॉल के बाद भी वह नहीं पहुंचती हैं तो कार्रवाई की जा सकती है। सीएचसी प्रभारी से जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने डॉक्टर को कॉल की थी कि नहीं।
- सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा बोले कि दोनों केस में महिला डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed