फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no kyc till 31 then no benifit of samman nidhi

31 तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रुकेगी किसान सम्मान निधि

Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
no kyc till 31 then no benifit of samman nidhi
उन्नाव। ई-केवाईसी कराने के लिए किसानों के पास मात्र पांच दिन ही बचे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि निर्धारित समय में ई-केवाईसी न कराने वालों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि में अपात्रों की छटनी के लिए ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया गया है। जिले के 16 राजकीय बीज भंडारों पर ई-केवाईसी भरी जा रही है। इसके बाद भी किसान इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में 4,98,820 किसान योजना का लाभ ले रहे हैं। इसमें से मात्र 2,99,067 किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। 1,91,880 किसान अभी भी केवाईसी कराने के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ ले रहे सभी किसान 31 मई तक ई-केवाईसी जरूर करा लें। ऐसा न होने पर सम्मान निधि की किस्त रोक दी जाएगी। बताया कि विभाग के प्राविधिक सहायक सहित अन्य कर्मचारी सोशल ऑडिट कर रहे हैं। किसान उनकी मदद से भी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कराएं काम
किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प आएगा। इस पर संबंधित किसान का आधार नंबर भरना होगा। इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जाएगा। यदि मोबाइल से किसान ई-केवाईसी न कर पाएं तो नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाकर इसे भरवा सकते हैं। जनसेवा केंद्र संचालक को 15 रुपये शुल्क देना होगा।

ब्लॉकवार इतने किसान बचे
असोहा-11697, औरास-10407, बांगरमऊ-11212, बिछिया-14159, बीघापुर-11697, फतेहपुर चौरासी-10479, गंजमुरादाबाद-9293, हसनगंज-11967, हिलौली-12058, मियागंज-11474, नवाबगंज-14626, पुरवा-9495, सफीपुर-11965, सिकंदरपुर कर्ण-14031, सिकंदरपुर सरोसी-15170 ओर सुमेरपुर-12150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed